फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को घर ले जाकर युवक ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। किशोरी को उसके घर से खींचकर युवक अपने घर ले गया। जहां उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि चार जुलाई की रात्रि करीब 12 युवक उसके घर पहुंचा। आरोप है कि युवक किशोरी को घर से जबरन खींचकर अपने घर ले गया। इसके बाद मां व पिता के साथ मिलकर किशोरी की जमकर पिटाई की। जिससे वह घायल हो गई।
आधी रात को हुए विवाद को लेकर खलबली मच गई। कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद किशोरी को घर ले आए। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें