पूरनपुर। किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव नजीरगंज निवासी रजनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना 20 फरवरी को एक गांव की है। किशोरी के पिता ने नजीरगंज निवासी युवक के खिलाफ उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया था।
शिकायत पर पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी ने फर्जी समझौतानामा पुलिस को देकर कार्रवाई नहीं होने दी। आरोपी घटना का हवाला देकर पिता-पुत्री को अपमानित भी करने लगे। इस पर किशोरी के पिता ने फिर पुलिस से शिकायत की। जिस पर 25 मई को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद