फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक ने कार्रवाई से बचने के लिए रची नहर में कूदने की झूठी कहानी

Wed, 29 Jul 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में नहर में कूदकर जान देने की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार स्रोत -पुलिस
विज्ञापन
अमरिया। किशोरी को बहलाकर ले जाने की घटना में नामजद आरोपी आकाश उर्फ ओमशंकर ने कार्रवाई से बचने के लिए नहर में छलांग लगाने की झूठी सूचना परिजन ने पुलिस को दी थी। पुलिस की जांच में आकाश रुद्रपुर में नौकरी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार, 23 जुलाई को सूचना मिली थी कि अमरिया थाना के भगा मोहम्मद गंज निवासी आकाश उर्फ ओमशंकर ने पौटा डैम के पास नहर में छलांग लगा दी है। पुल के पास युवक के जूते मिलने से उसके नहर में कूदने की आशंका जताई गई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से कई दिनों तक तलाशा गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
इस बीच उसके भाई अरविंद ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आकाश उर्फ ओमशंकर समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस को आशंका हुई कि आरोपी ने कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से अपने परिजनों के साथ मिलकर नहर में कूदने की झूठी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच में पता चला कि आकाश अपना हुलिया बदलकर रुद्रपुर में नौकरी कर रहा है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी। मंगलवार को पुलिस ने कस्बे के रामलीला मैदान के पास से आकाश को पकड़ लिया। जिस व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई थी, उसी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। सीओ सदर नताशा गोयल के अनुसार आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहर में कूदने की झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें