पीलीभीत। अमृृत योजना के तहत शहर में डाली गई पाइप लाइन के लिए कई सड़कों को खोद दिया गया था। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद से सड़क मरम्मत का काम बंद है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में बेहतर जलापूर्ति के लिए अमृत योजना का काम कराया जा रहा है। योजना के तहत जल निगम की ओर से पाइप लाइन डाली गई। पाइप डालने के दौरान मोहल्लों की सड़क को खोद दिया गया। बाद में वहां पर मिट्टी डाल दी गई। कई स्थानों पर सड़क की मरम्मत सही ढंग से नहीं कराई गई।
जहां शिकायत हुई, उसी सड़क को सही कराया गया। शहर के अधिकतर मोहल्लों में सड़कों को काम चलाऊ ठीक किया गया। ऐसे में कई जगह लोगों ने आस छोड़कर खुद ही सड़क को समतल किया।
बता दें कि सड़कों को ठीक कराने के लिए नगर पालिका की ओर से जल निगम को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद कुछ मोहल्लों में काम हुआ और फिर बंद हो गया। चुनाव के चलते मोहल्लों में यह काम फिलहाल ठप पड़ा है।
...........
लोगों ने बयां किया दर्द
पाइप डालने के बाद खोदी गई सड़क पर मिट्टी डाल दी गई। ऊपर से उसे ठीक नहीं किया गया। ऐसे में ठोकर बनी हुई है। इससे खतरा रहता है।
- संजय अरोड़ा, अशोक कॉलोनी
..
पाइप पड़ने के बाद सड़क को ठीक करना जिम्मेदार भूल गए। आवाजाही के लिए खुद ही सड़क को समतल किया। काफी दिक्कत आ रही है।
- विनोद कुमार, चरक का कुआं
..........
पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को ठीक कराया जा रहा है। कहीं-कहीं पर काम रह गया है। इसे भी ठीक कराया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
शहर के चरक के कुआ के पास डाली गई पाइप लाइन । संवाद- फोटो : mathura
शहर के चरक के कुआ के पास डाली गई पाइप लाइन । संवाद- फोटो : mathura