पूरनपुर। गांव लोधीपुर में तैनात महिला लेखपाल की जगह उसका पति लोगों को लेखपाल बताकर रुतबा गांठ रहा है। बुधवार को महिला लेखपाल के पति ने अपने को लेखपाल बताकर लोगों पर रुतबा गांठना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की है।
ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल का पति कहता है कि उन लोगों का उससे काम नहीं पड़ा, नहीं तो वे जानते कि लेखपाल कौन है। वायरल वीडियो को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। नायब तहसीलदार से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।