फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला ने 14.5 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Mon, 06 Oct 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पुत्र के मित्र ने जेसीबी खरीदने के नाम पर महिला को चूना लगा दिया। आरोप है कि महिला से 14.50 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर विवाद किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने पिता-पुत्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खान जनूबी निवासी सुशीला देवी गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला ग्यासपुर निवासी युवक उनके पुत्र का दोस्त है। वह उससे भी पुत्र की तरह ही व्यवहार करती थी। युवक और उसके पिता ने विश्वास के रिश्ते का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन खरीदने के लिए रुपये मांगे और किराया देते रहने को कहा। इस पर उसने पिता-पुत्र को 9.25 लाख रुपये दे दिए।
बाद में ईंट पथाई के नाम पर 2.55 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद भी अन्य तरीके से रुपये लिए। इस तरह पिता-पुत्र ने 14.50 लाख रुपये ठग लिए। उसने उधार की रकम वापस मांगी तो युवक काफी दिनों तक वह टाल-मटोल करता रहा। बाद में आरोपी और उसके पिता ने उनके परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें