वन कटी रोड के पास आयोजित भागवत कथा में कथा सुनाते गोपाल शरण महाराज । स्रोत - आयोजक
पीलीभीत। कथा वाचक गोपाल शरण ने कहा कि जो श्रीकृष्ण से मित्रता करता है। उसका कल्याण हो जाता है। जीवात्माओं के एक ही प्राण श्री कृष्ण हैं। उन्होंने बताया कि मित्र उसी को कहते हैं जो सही मार्ग दिखाए और विषम परिस्थितियों में भी साथ न छोड़े। सुदामा चरित्र का व्याख्यान करते हुए यह बात कही। कलयुग से बचने का एकमात्र उपाय सत्संग व नाम संकीर्तन को बताया। भागवत में बच्चों ने राधा कृष्ण कर रूप धारण किया और फूलों की होली खेली। संवाद