फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह मौसम रहा ठंडा, दोपहर बाद धूप ने किया बेहाल

Mon, 13 May 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाती युवती । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शनिवार को हुई दो घंटे की बारिश के बाद रविवार को सुबह मौसम ठंडा रहा। हालांकि, गर्म हवा के चलते और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। भीषण गर्मी के चलते दिन में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन की तेज धूप में लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए। स्कूली बच्चों का अवकाश रहने की वजह से दोपहर के समय में सड़कों पर लोगों की चहलकदमी कम रही। भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सक भी दोपहर के समय में बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। जैसे-जैसे सूरज ढला उसके बाद शाम से बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। गर्मी में शरीर को तरो-ताजा रखने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें