फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरैना गांव के ग्रामीणों को नहीं मिला पेयजल का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के पुरैना गांव में चार साल बाद भी पेयजल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को अब तक एक बूंद साफ पानी नसीब नहीं हुआ है। पाइपलाइन बिछाने और बोरिंग का कार्य होने के बाद भी जलापूर्ति सुचारू न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में शारदा डैम की तलहटी पर स्थित ग्राम पंचायत पुरैना ताल्लुके महाराजपुर में करीब 2600 आबादी को लाभान्वित करने के लिए वर्ष 2022 में योजना के तहत कार्य शुरू किया गया था। जल निगम की ओर से बोरिंग, चहारदीवारी निर्माण और गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी कराया गया। बाद में काम अधूरा छोड़ दिया गया। कई स्थानों पर पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत तक नहीं कराई गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत पानी की टंकी तक नहीं बनाई गई, जबकि जनरेटर लाकर रख दिया गया, जो आज भी अनुपयोगी है। योजना का बोर्ड लगाकर काम पूरा दिखा दिया गया, लेकिन हकीकत में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि ठेकेदार भुगतान लेकर चला गया और विभागीय अधिकारी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान सत्यानंद का कहना है कि उन्होंने कार्यदाई संस्था को नोटिस दिया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पड़ोसी ग्राम पंचायत सेल्हा में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं, यहां न तो पूरी पाइपलाइन बिछी और न ही पानी की आपूर्ति शुरू हो पाई है। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें