फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगरौली के ग्राम प्रधान के अधिकार सीज

Mon, 10 Aug 2015 11:09 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जेई को रिश्वत देने के मामले में जंगरौला ग्राम पंचायत के प्रधान के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। इस मामले में प्रधान और जेई पर पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत जंगरौली के प्रधान मुरारीलाल और ब्लाक में तैनात जेई रामऔतार के बीच गांव में बने नाले की जांच कर रिपोर्ट लगाने के बदले लेनदेन हुआ था। शहर केे नौगवां क्रासिंग के निकट चाय के होटल पर हुए इस लेनदेन की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। डीएम के आदेश पर डीसी मनरेगा द्वारा की गई जांच के बाद प्रधान और जेई पर सुनगढ़ी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान के अधिकार सीज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की और सीडीओ के माध्यम से रिपोर्ट डीएम को भेजी। सीडीओ की संस्तुति पर डीएम ने जंगरौली के ग्राम प्रधान मुरारीलाल के अधिकार सीज कर दिए हैं। डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने बताया प्रधान पर एफआईआर होने के बाद ही अधिकार सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब डीएम ने अधिकार सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें