फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी आवास पहुंचा पीड़ित पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के मामले में ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मायके पक्ष के काफी संख्या में लोग बृहस्पतिवार देर रात एसपी आवास पहुंचे। उन्होंने जहानाबाद पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष को समझाया। आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुसवार गांव निवासी गायत्री देवी की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पिता बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पिंडारी अशोकनगर निवासी लक्ष्मण की ओर से जहानाबाद थाने में 27 अगस्त को पुत्री को विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि मायके पक्ष की सहमति के बिना ससुरालियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

इससे नाराज मायके पक्ष के लोग बृहस्पतिवार रात साढ़े 10 बजे एसपी आवास पहुंचे। ससुरालियों और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उसमें नियमानुसार धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें