फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदमाशों ने शहर के नजदीक नोचा महिला का कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों का आतंक जारी है। बरखेड़ा के बाद शुक्रवार को शहर के नजदीक बीसलपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ईरिक्शा से जा रही महिला का कुंडल नोच लिया। सूचना के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों की तलाश के लिए एसओजी के अलावा कई टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव खजुराहा निवासी ऊषा देवी शुक्रवार को पुत्री आरती देवी के साथ दवा लेने के लिए आईं थी। दोपहर बाद दवा लेकर ईरिक्शा से घर लौट रहीं थीं। इस बीच शहर के नजदीक बीसलपुर मार्ग पर चौपाल सागर के निकट पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला का कुंडल नोचा और फरार हो गए।
महिला के शोर शराबे पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगे। घटना की सूचना के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सुनगढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओजी की टीम भी मौके पर आ गई। पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगाई गईं।
विज्ञापन

इधर सख्ती के दावों के बीच लगातार हो रही कुंडल लूट की घटनाओं से दहशत है। एक सप्ताह में पांच थाना क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों द्वारा कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। बरखेड़ा क्षेत्र में एक दिन पूर्व ही कुंडल लूट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें