फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वंदन योजना से संवरा गौरीशंकर मंदिर, सड़क बनी, स्ट्रीट लाइटों से चमका मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के प्राचीन गाैरीशंकर मंदिर को मुख्यमंत्री वंदन योजना से संवारा गया है। करीब 1.60 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, बैठने की बेंच और अन्य कार्य कराए गए हैं। शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष और अतिथियों ने वार्ड-15 के मोहल्ला खकरा में गौरीशंकर मंदिर जाने वाली सड़क और अन्य कार्यों का लोकार्पण किया है।
विज्ञापन

वंदन योजना से कराए गए कार्यों में गौरी शंकर मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों का सीसी निर्माण, स्ट्रीट लाइट, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था में वाटर कूलर लगवाए गए हैं। इन कार्यों के पूर्ण हो जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिली है। लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र व विभाग संचालक ओमप्रकाश ने भी प्रतिभाग किया।
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने अतिथियों के साथ शिलापट्ट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करा रही है। नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। लोकार्पण के बाद संघ के पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों व नगर पालिका अध्यक्ष ने नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण किया। गौरी शंकर मंदिर में विधि-विधान से भगवान का जलाभिषेक कर नगर एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, सुनीता सिंह, राशिद हुसैन, मोहन स्वरूप, मोनू मिश्रा, अनस अंसारी, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें