फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद वितरण न होने पर किया हंगामा

Fri, 22 May 2015 11:07 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विकास समिति के गोदाम पर खाद वितरण न होने से नाराज भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल गंगवार ने समिति पर हंगामा किया। जिससे गोदाम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल गंगवार शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति पहुंचे और गोदाम प्रभारी से खाद वितरण न करने के बाबत जानकारी ली। गोदाम प्रभारी केशव बाथम ने बताया उन्हें बताया कि गोदाम सील होने के कारण खाद वितरण का कार्य बंद पड़ा है। इसी बात को लेकर भाजपा नेता ने समिति परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेता का आरोप था कि विभागीय लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। खाद वितरण न होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। समिति सचिव ओमप्रकाश वर्मा द्वारा शीघ्र खाद का वितरण कराने का आश्वासन देने पर वह शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें