फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चलते ट्रक का टायर निकला, चपेट में आए बालक की मौत

विज्ञापन
सीएचसी पर छात्र की मौत के बाद एकत्र परिजन।संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। चलते ट्रक का टायर निकलने से उसकी चपेट में आकर बालक घायल हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव कुरैया कला निवासी शाहिद हसैन का पुत्र अयान (7) नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह क्षेत्र के अन्य बच्चों के साथ रोजाना की तरह पैदल स्कूल जा रहा था। इस दौरान नगर के निकट घनश्यामपुर पुलिया के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का टायर खुल गया।
जिसकी चपेट में आकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने वाहन को रोक लिया। जानकारी के बाद बालक के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद गंभीर हालत में उसे बिलसंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शाहिद बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें