फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दो भाइयों का नहीं लगा सुराग

Fri, 29 Jan 2016 11:03 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थाना बरखेड़ा के गांव जारकल्लिया निवासी नरेश कुमार के दो पुत्र 16 वर्षीय रमेश और 14 वर्षीय रविंद्र का पखवाड़े भर बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बरखेड़ा पुलिस ने बच्चों के पिता की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव जारकल्लिया निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र रमेश और रविंद्र 31 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन दोनों शाम तक वापस नहीं लौटे। इससे परिवार के लोग परेशान हो उठे। दोनों को काफी तलाशा लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें