फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में लकड़ी काटन के वीडियो से खलबली

Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व के जंगल से पेड़ों के कटान का वीडियो बनाकर वन अधिकारियों को भेज दिया गया, जिससे विभाग में खलबली मची हुई है। हालांकि स्थानीय अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश में हैं। वहीं वन संरक्षक वीके सिंह मामले की जांच करने देर रात पीलीभीत पहुंच गए। टाइगर रिजर्व बनने के बाद जंगल में आम जनता का जाना कम हुआ है। मगर इसके बाद से अक्सर घास, लकड़ी कटान की शिकायतें मिलती रहीं हैं। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते इन शिकायतों को दबा दिया जाता है। कुछ माह पूर्व टाइगर रिजर्व हरीपुर रेंज में हुए कटान की वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने रेंजर एवं डीएफओ को भेज दी। मगर इस पर कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद इस वीडियो को किसी ने वन संरक्षक को भेज दिया। कटान की वीडियो वन संरक्षक तक पहुुंचने से विभाग में खलबली मच गई। सूत्रों के अनुसार वीडियो में काटे जा रहे साल और सागौन के पेड़ हरीपुर रेंज की जटपुरा-1 बीट और बंजरिया क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वन संरक्षक द्वारा मामले की जानकारी फोन पर लेने से अधिकारियों के होश फाख्ता हैं। रविवार पूरे दिन हरीपुर रेंज में अधिकारी एवं स्टाफ संबंधित क्षेत्र में घूमकर पेड़ों की मुढ्ढियां (अवशेष) तलाशते रहे। इस बाबत डीएफओ कैलाश प्रकाश से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं हरीपुर रेंजर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला छह माह पुराना है। हरीपुर रेंज के निकट खुटार वनरेंज में कटान हुआ था। टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में कोई कटान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

कटान की जानकारी मिली है। कटान किस क्षेत्र और समय का है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। सोमवार को मौके पर जांच की जाएगी।
वीके सिंह, वनसंरक्षक, बरेली 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें