फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
 एलएच चीनी मिल रोड पर साइकिल सवार 50 वर्षीय रियाज खां की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शहर के मोहल्ला डोरीलाल निवासी रियाज खां एलएच रोड स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते थे। शनिवार सुबह वह अस्पताल से साइकिल पर घर जाने को निकले। एलएच रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास पहुंचने पर उसकी साइकिल में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह नीचे सड़क पर गिर गए। तभी उसके ऊपर ट्रक का पहिया उतर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उठाकर अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसका पता लगने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की। मगर गौहनिया चौराहे पर जाम लगा होने से चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिवार वालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें