बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने शनिवार को अंतिम नोटिस जारी कर गन्ना खत्म हो जाने की बात कहकर 28 फरवरी को पेराई सत्र बंद करने का ऐलान किया है। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ललित तोमर द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि पूरे मिल क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म हो गया है। इसलिए मिल का पेराई सत्र 28 फरवरी को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यदि किसी किसान का गन्ना रह गया हो तो वह तत्काल गन्ना मिल को आपूर्ति कर दे। नोटिस की प्रतिलिपियां मिल, गन्ना विकास परिषद और सहकारी गन्ना विकास समिति के नोटिस बोर्डों पर चस्पा कर दह गई हैं। इधर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने भी बरखेड़ा क्षेत्र में गन्ना खत्म हो जाने की पुष्टि की है। पूरनपुर। खराबी को लेकर क्षमता के अनुरूप पेराई न कर पाने को लेकर चीनी मिल को सप्ताह भर पहले क्लीनिंग में बंद किया गया था। क्लीनिंग के बाद भी चीनी मिल ठीक से नहीं चल पा रही है। दो दिन पहले नोकेन को लेकर चीनी मिल घंटों बंद रही थी। इसके बाद से खराबी को लेकर चीनी मिल की पेराई लड़खड़ाई चल रही है। खराबी को लेकर शुक्रवार की रात को करीब दो घंटे चीनी मिल बंद रही। शनिवार को दिन भी चीनी मिल चलने, बंद होने का क्रम चलता रहा। चीनी मिल बंदी को लेकर गन्ना किसानों की लंबी लाइनें लगी।