फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के बाहर पहुंचे बाघ ने बैल का किया शिकार

विज्ञापन
घर के निकट बाघ के पगचिन्ह ट्रेस करते वनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर निकले बाघ ने पुरैना गांव की आबादी के निकट पहुंचकर घर के बाहर बंधे बैल पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर निगरानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

शारदा डैम की तलहटी में बराही रेंज के जंगल से सटे इलाके में पुरैना ताल्लुके महाराजपुर गांव स्थित है। बुधवार रात जंगल से निकला बाघ गांव के नजदीक पहुंच गया। ग्रामीण जागीर सिंह उर्फ जीरु ने बताया कि पालतू गोवंश घर के बाहरी हिस्से में बंधे थे।
आधी रात के बाद घर के निकट पहुंचे बाघ ने बैल पर हमला कर दिया। आहट पर परिजन जाग गए। शोर शराबा करने पर बाघ वहां से निकल गया। हमले में बैल की मौके पर मौत हो गई। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें