फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने बछड़े का खेत में ले जाकर किया शिकार

Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/गजरौला। बाघ घर के बाहर बंधे बछड़े को घसीटकर गन्ने के खेत में ले गया। आवाज सुनकर जब परिजन जागे, तब-तक बाघ उसका शिकार कर चुका था। मामले की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गजरौला सहराई में माला नदी के किनारे कुछ लोग रहते हैं। इसमें लक्खा सिंह का भी घर है। रविवार को खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग घर में सो हुए थे। घर के बाहर खुले में उनके मवेशी बंधे हुए थे। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे बाघ ने बछड़े पर हमला कर दिया। इसके बाद घसीटकर उसे पास में ही गन्ने के खेत ले गया। आवाज सुनकर जागे परिजनों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। मामले की सूचना रात में वन विभाग व पुलिस को दे दी गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जहां बाघ के पैरों के निशान की पुष्टि हुई है। टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने के निर्देश दिए है। वहीं ग्रामीणों ने वहां पहुंचे विभागीय टीम से पिंजरा लगवाए जाने की मांग की है। वनरक्षक अमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव के आसपास टीम को लगा दिया गया है। देर शाम तक कैमरे भी लगवा दिए जाएंगे। जिससे बाघ की निगरानी कर उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें