फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिंजरे के करीब नहीं आया बाघ, दहशत बरकरार

Thu, 03 Jul 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। बाघ को पकड़ने के लिए खेत में लगाया गया पिंजरा बुधवार को भी खाली रहा। बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, विभागीय टीम निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाने की ग्राम पंचायत पिपरिया मझरा का गांव चिरागा खुटार रेंज के जंगल से लगा है। इस वजह से आए दिन गांव की सीमा में वन्यजीवों की चहलकदमी रहती है। चिरागा गांव के पास तीन दिन से खेतों की ओर बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। मवेशियों पर हमला करने की जानकारी पर वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी है। बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
मंगलवार को गांव की सीमा में खेत में पिंजरा लगाया गया था, लेकिन बाघ पिंजरे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि वन विभाग की टीम तीसरे दिन बुधवार को भी बाघ की निगरानी में जुटी रही। बाघ की दहशत से लोगों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं। खुटार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया बाघ की निगरानी के लिए स्टाफ मौके पर निगरानी कर रहा है। लोगों को सतर्क भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें