फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विकास भवन में सात जुलाई से शुरू होगी तीसरी मॉडल प्रेरणा कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। विकास भवन परिसर में तैयार तीसरी मॉडल प्रेरणा कैंटीन का संचालन सात जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले पूरनपुर तहसील और सदर तहसील परिसर में दो मॉडल प्रेरणा कैंटीन सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले कैटरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त 28 महिलाओं को चार मॉडल कैंटीन संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके लिए छह से आठ महिलाओं की एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (एओपी) गठित कर प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त स्वतः रोजगार वंदना सिंह ने बताया कि विकास भवन की कैंटीन उद्घाटन के लिए तैयार है, जबकि नगर पालिका परिसर में चौथी मॉडल प्रेरणा कैंटीन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जल्द ही उसका संचालन भी शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें