शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता में मौजूद खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक
- फोटो : ARchive
पीलीभीत। एलएच शुगर फैक्टरी मैदान पर रविवार को पीलीभीत और लखीमपुर की वेटरन्स क्रिकेट टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। सुबह साढ़े दस बजे शुरू होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारियां की हैं।
पीलीभीत वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जगदीश सक्सेना ने बताया कि इस सीरीज के मुकाबलों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की चार जोनल टीमों ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ में चयनित होने का मौका मिलेगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। क्रिकेट मैच को लेकर शनिवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा व उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश शर्मा मौजूद रहे। गोपाल शर्मा ने वेटरन्स क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को सक्रिय रखने के साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।