फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब से कब्जा हटाने गई टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
गांव रूपपुर कमालु में जांच पड़ताल करते नायब तहसीलदार । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रुपपुर कमालू में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई टीम बैरंग लौट आई। बताया जा रहा है कि तालाब किनारे प्लाटिंग करने वालों की जमीन के नक्शे को लेकर टीम के सदस्यों से नोकझोंक हो गई। टीम में महज नायब तहसीलदार को लेखपालों के साथ भेज दिया गया था।
विज्ञापन

शहर के बाहर इस समय अवैध कॉलोनी विकसित करने का धंधा जोरों पर चल रहा है। अवैध कॉलोनियों को तोड़ने के लिए डीएम की ओर से आदेश हो चुके हैं। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट बुलडोजर लेकर मियां की मजार के पास बन रही अवैध काॅलोनी में गए थे और वहां तोड़फोड़ की थी।
रविवार को रूपपुर कमालू में अवैध काॅलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए न सिटी मजिस्ट्रेट गए और न एसडीएम। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गांव भेज दी गई। यहां पर तालाब की जमीन पर कब्जा किया गया था और बिना किसी अनुमति के सीसी रोड को डाल दिया गया था।
विज्ञापन

मौके पर प्लाटिंग करने वालों ने नक्शा न होने की बात कही। इस पर पहले लेखपाल से जमीन की नापजोख करवाती रही। इसके बाद जब वहां बंद नाले को खोला जाने लगा तो उसकी प्लाटिंग करने वालों से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद टीम लौट आई। अब इस मामले में सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

गांव रूपपुर कमालु में जांच पड़ताल करते नायब तहसीलदार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें