पूरनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को गांव गुलड़िया भूपसिंह, शिवनगर और जमुनिया खास में विभिन्न विभाग के स्टाल लगाकर लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव गुलिड़या भूप सिंह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डाक विभाग में तैनात संजना सैनी ने डाक संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश सोनकर ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा पेंशन आदि के बारे में बताया। विधायक के पुत्र ऋतुराज पासवान ने गांव जमुनिया में हुए कार्यक्रम में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। गांव शिवनगर में बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, नवजात का अन्नप्रासन कराया गया। संवाद