पूरनपुर। कलीनगर तहसील की ग्राम पंचायत लोहरपुर में मनरेगा, स्ट्रीट लाइट लगवाने में घपलेबाजी, प्रधान पर रिश्तेदारों के नाम पर कई भुगतान कराने आदि के आरोप की जांच के लिए परियोजना निदेशक के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और जांच की।
ग्राम पंचायत लोहरपुर में तमाम घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए अलग-अलग उच्च अफसरों से शिकायत की गई थी। ब्लाॅक स्तर पर हुई शिकायत पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जांच शुरू कराई। शुक्रवार को परियाेजना निदेशक, शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता ने गांव पहुंचकर जांच की। संवाद