बीसलपुर। एसडीएम महिपाल सिंह ने मंडी क्षेत्र के सभी लाइसेंस धारकों को 30 जून तक हर हालत में अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों को जारी किए गए नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि उन लोगों ने 30 जून तक नवीनीकरण नहीं कराया तो उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा । संवाद