फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्दयरोगियों की जांच को आई मेदांता की टीम

Sat, 27 Feb 2016 08:16 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शक्त जन सेवा संस्थान, मेदांता हॉस्पिटल और एसएस हॉस्पिटल के तत्वावधान में लगे नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर में पहले दिन 160 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल में शनिवार को शुरू हुए परीक्षण शिविर का शुभारंभ जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने फीता काटकर किया। शिविर में सुबह से ही मरीज व उनके तीमारदारों का पहुंचना शुरू हो गया। पंजीकरण काउंटर पर लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। मेदांता हॉस्टिपल गुड़गांव र्से आइं डीएम कोर्डियोलॉजी डॉ. रश्मि जेवियर व डॉ. कृष्णा सोनी ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी। शिविर के दौरान विभिन्न जांचों के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई। शाम पांच बजे तक मेदांता से आई टीम ने करीब 160 मरीजों का परीक्षण किया। 89 मरीजों की ईसीजी भी की गई। नि:शक्त जन सेवा संस्थान के संस्थापक अमृतलाल ने बताया कि शिविर का समापन 28 फरवरी को होगा। इस मौके पर डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसके कपूर, बबिता सक्सेना, आरती गुप्ता, मेदांता के पुनीत श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, राजेशकांत शर्मा आदि का खासा सहयोग रहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें