शिक्षकों ने रेपिड सर्वे का मानदेय न मिलने के विरोध में ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ को संबोधित ज्ञापन ब्लाक कार्यालय में सौंपा।
जनगणना प्रशिक्षण को ब्लाक कार्यालय में शनिवार को शिक्षक एकत्र हुए। शिक्षकों ने यहां रैपिड सर्वे का मानदेय न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। बताया कि विकास विभाग की ओर से जून माह में रैपिड सर्वे कराया गया था। छह माह बाद भी उनको मानदेय नहीं मिल सका। शीघ्र मानदेय भुगतान न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शिक्षकों ने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में महेश कुमार, राजाराम, सोहन पाल सिंह, लाल बहादुर, रामऔतार, राधाकृष्ण कुशवाहा, अजदीप सिंह, ज्ञानेंद्र भोजवाल रघुनंदन प्रसाद, मोरपाल, सुशील कुमार, सूर्यकांत मिश्रा, विमल कुमार सिंह, युगल किशोर, हरीओम, शहबाज खां आदि थे।
शिक्षकों का एकाउंट नंबर नहीं मिला
रैपिड सर्वे का मानदेय शिक्षकों केे एकाउंट नंबर न देने के चलते खातों में नहीं पहुंच सका है। एकाउंट नंबर के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को कई बार पत्र लिखे गए। एकाउंट नंबर मिलते ही मानदेय उनके खातों में भेज दिया जाएगा।
- कौशलेंद्र सिंह एडीओ (पंचायत)