फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूती अवकाश पर गई शिक्षिकाओं की भी लगी ड्यूटी

Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभाग की लापरवाही के चलते ऐसी शिक्षिकाओं की भी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है जो प्रसूति अवकाश पर हैं। जिले में ऐसी लगभग 24 शिक्षिकाएं हैं। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए सभी विभागों से अधिकारी कर्मचारियों की सूची कार्मिक विभाग ने मांगी थी। इसमें अन्य विभागों के साथ ही बीएसए कार्यालय से भी शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची उपलब्ध कराई गई है लेकिन सूची भेजने में जहां कुछ पहुंच वालों के नाम पहले ही हटा दिए वहीं कार्यालय से प्रसूति अवकाश स्वीकृत कराकर गई शिक्षिकाओं के नाम भेज दिए गए। विभाग से सूची मिलने पर कार्मिक विभाग ने सभी की ड्यूटी लगाकर आदेश जारी कर दिए हैं जो सभी को प्राप्त कराए जा रहे हैं। ऐसे में प्रसूति अवकाश पर गई शिक्षिकाएं काफी परेशान हैं। बताते हैं इनमें से कई ऐसी हैं जो मई तक के अवकाश पर हैं। 
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न बेसिक विद्यालयों में तैनात 12 शिक्षिकाओं की भी चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। शिक्षिकाओं ने इसकी शिकायत बीईओ मदनलाल से की। इस पर उन्होंने ऐसी शिक्षिकाओं की ड्यूटी आदेश को रिपोर्ट लगाकर वापस कर दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग से समस्त स्टाफ की सूची भेजी गई थी जिसके चलते ऐसा हुआ है। प्रसूति अवकाश पर गई शिक्षिकाओं की ड्यूटी निरस्त करने को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें