फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश, भीषण गर्मी

Sat, 06 Jun 2015 11:50 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म हवाओं का कहर शनिवार को भी जारी रहा। आग उगलते सूरज से पूरे दिन जनमानस बेहाल दिखा। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जहां हवा न चलने से लोग चैन की नींद नहीं सो सके, वहीं शनिवार सुबह से ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। चिलचिलाती धूप के आगे हर कोई लाचार दिखा। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगबाग सिर से पांव तक कपड़ोें में ढककर निकले। वही महिलाएं भी बच्चों को ढककर ले जाती नजर्र आइं। पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बन गई। देर शाम गर्मी से लोगों ने हल्की-फुल्की राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें