गन्ना कृषक महाविद्यालय की भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। रिक्त प्रवक्ताओं के पदों पर तैनाती होगी। एमए की कक्षाएं शुरू कराने के प्रयास होंगे। यह निर्णय गन्ना कृषक महाविद्यालय प्रबंध समिति की हुई बैठक में लिए गए। बैठक के शुभारंभ में विधायक बाबूराम पासवान का स्वागत किया गया। विधायक ने महाविद्यालय को मंडल में पहले स्थान पर ले जाने को प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर सिंह ने महाविद्यालय में पर्याप्त जगह आदि का हवाला देते हुए कहा कि यहां मिनी विश्वविद्यालय खोला जा सकता है। इसके बाद हुई प्रबंध समिति की बैठक में महाविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जों का मामला उठा। संचालक लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भूमि की पैमाइश का प्रस्ताव रखा। इसे सर्व सम्मति से पास किया गया। महाविद्यालय की पुताई कराने और रिक्त प्रवक्ताओं की बैकेंसी निकलवाकर शीघ्र ही प्रवक्ताओं की नियमानुसार तैनाती करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एमए की कक्षाएं शीघ्र शुरू कराने के प्रयास को जुटने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर ङ्क्षसह ने और संचालन एससीडीआई सुनील शुक्ला ने किया। बैठक/स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, कौशल बाजपेई, ओमप्रकाश शुक्ला, राजू आचार्य, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रबंधक श्रीकांत सिंह, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सतेंद्र ङ्क्षसह, स्वदेश सिंह, ऊषा देवी, सरला देवी, राजू आचार्य, ढाकनलाल, गिरधारी लाल, चेतराम, टीएन त्रिपाठी, डॉ. नीरू सक्सेना, डॉ. रेखा सिंह, अशोक सिंह आदि रहे।