फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 तो तहसीलों  में 15 से 18 घंटे सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली सप्लाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का जिले में बहुत हद तक असर दिखा। हालांकि अभी घोषणा के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में 24 की जगह अभी 20 ही घंटे सप्लाई दी जा रही है। जबकि पूरनपुर तहसील में 15 घंटे और बीसलपुर में 17 से 18 घंटे बिजली सप्लाई वर्तमान में हो रही है। सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने जिला मुख्यालय को 24, तहसील स्तर पर 20 और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद बिजली कटौती की तस्वीर में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन पूरी तरह से मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार बिजली सप्लाई नहीं की जा सकी है। जिला मुख्यालय पर 20 घंटे, पूरनपुर तहसील में 15 घंटे और बीसलपुर में 17 से 18 घंटे बिजली सप्लाई वर्तमान में हो रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी इसके पीछे ट्रिपिंग एवं फाल्ट को इसके पीछे अहम कारण बता रहे है।  इधर ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई को लेकर तस्वीर भिन्न है। अभी आपूर्ति के घोषणा के अनुसार न हो पाने की एक वजह को जर्जर तारों के जरिये सप्लाई करना भी है। गर्भी में लोड बढ़ने पर फाल्ट हो जाते है जिसे सुधारने के लिए आपूर्ति बाधित हो जाती है। लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाने से भी फाल्ट में कमी आएगी, जिससे क्षेत्र को बेहतर आपूर्ति दी जा सकती है। उम्मीद है कि विभाग आपूर्ति बढ़ाने की मुहिम में इन समस्याओं पर भी ध्यान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें