शुक्रवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी के चलते बचाव कर जाते लोग । संवाद
पीलीभीत। दिन में तेज धूप से लोग वैसे ही परेशान थे लेकिन अब रात में भी बढ़ता तापमान लोगों की नीदें उड़ा रहा है।
गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान बीते एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। दिन में तो लाेग सड़कों पर निकलते ही पसीना-पसीना हो रहे हैं। तेज धूप सड़कों पर आग बरसा रही है। कूलर व पंखे भी इस गर्मी में राहत नहीं दे पा रहे हैं। बच्चे भी गर्मी से बीमार पड़ रहे हैं।
इधर, रात में बढ़ता तापमान भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। गर्मी के चलते लोगों की नींद भी पूरी नही हो पा रही है। शुक्रवार को भी अधिकतम 41.4 व न्यूनतम तापमान 27.6 दर्ज किया गया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।
शुक्रवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी के चलते बचाव कर जाते लोग । संवाद