फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल सेे बेपटरी हुईं सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 21 Sep 2016 11:34 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मरीज परेशान - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 फार्मासिस्टों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में दूसरे दिन भी मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकीं। मरीज और उनके तीमारदार भटकते रहे। जिला अस्पताल प्रशासन ने बाजार से दवाएं खरीदकर इमरजेंसी सेवाएं जैसे-तैसे बहाल रखीं। इधर, दोपहर करीब एक बजे प्रांतीय निर्देश पर फार्मासिस्टों की हड़ताल समाप्त हो गई। तब कहीं स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु हो सकीं। 
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर वेतन विसंगति समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले के फार्मासिस्ट बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल परिसर में एकत्र होकर धरना दिया। सभा में मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। धरना देने वालों में अध्यक्ष प्रेम सिंह, मंत्री अवधेश चौधरी, उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, केसी मिश्र, सुशांत हलधर, राजीव मिश्र, मुकेश राना, मनोजनाथ गोस्वामी, जीएल विश्वकर्मा, अनीता सक्सेना, राजेश कश्यप, शमशेर सिंह, श्रीराम, वीपी पांडेय आदि फार्मासिस्ट शामिल रहे।

दवा के लिए भटकते रहे मरीज
फार्मासिस्टों की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की सेवाएं दूसरे दिन भी बेपटरी रहीं। सुबह आठ बजे काउंटर से मरीजों ने पर्चे बनवाने के बाद डॉक्टरों से परीक्षण भी करा लिया, लेकिन दवा के लिए उन्हें भटकना पड़ा। दोपहर दो बजे तक दवा काउंटर न खुलने से मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


इमरजेंसी सेवाओं पर पड़ा सर्वाधिक असर 
फार्मासिस्टों की हड़ताल का सर्वाधिक असर इमरजेंसी सेवाओं पर रहा। एक दिन पहलेे तो इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। इधर, बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने वाले गंभीर रोगियों को देखते अस्पताल प्रशासन ने बाजार से दवाओं की खरीद कर इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखने का प्रयास किया।

प्रांतीय निर्देश पर हड़ताल समाप्त
दोपहर करीब एक बजे प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर फार्मासिस्टों ने हड़ताल समाप्त होने का एलान किया। एसोसिएशन के मंत्री अवधेश चौधरी ने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी ने हड़ताल समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। बताया, सभी फार्मासिस्ट ड्यूटी पर लौट आए हैं।
पूरनपुर। फार्मासिस्टों की बेमियादी हड़ताल के चलते दूसरे दिन बुधवार को सीएचसी सहित क्षेत्र की पीएचसी में दवा लेने पहुंचे मरीज और तीमारदारों को बैरंग होना पड़ा। ओपीडी में चिकित्सक भी मरीजों को परामर्श देने को नहीं बैठे। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि इमरजेंसी सुविधा जारी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें