फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राहगीरों को दर्द दे रहे सड़क पर पड़े रोड़े

Thu, 05 Jun 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की ओर से बनवाया जा रहा टनकपुर हाईवे से असम हाईवे को जोड़ने वाला रामलीला मार्ग दो माह से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी व रोड़ा डालकर काम बंद कर दिया है। अधूरे पड़े रामलीला मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। जिम्मेदार बजट का अभाव बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। टनकपुर हाईवे को जोड़ने वाला करीब 800 मीटर रामलीला मार्ग ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य भारी वाहनों के गुजरने से जर्जर हो गया था। इसको लेकर करीब छह माह पहले नगर पंचायत नौगवां पकड़िया ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत लगभग 1.50 करोड़ की लागत से 800 मीटर सड़क का नवनिर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

शुरुआत में काम तेज गति से चला। ठेकेदार ने ईंटों से साइड बनाना, मिटटी-गिट्टी व रोड़ा डालने का कार्य पूरा किया। कुछ दिन बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। दो माह से काम ठप पड़ा है। सड़क के रोड़े वाहन चालकों और राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना छाेटे-बड़े करीब तीन हजार वाहन गुजरते हैं। कई मोहल्लों और मंडी समिति जाने वाले लोग भी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें