फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार बेलगाम, प्रशासन के ब्रेक फेल

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
bike - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सड़कों पर गति का कोई मानक नहीं तय, स्पीडो मीटर भी खराब 
विज्ञापन

हादसों की वजह बन रही रफ्तार पर कैसे कसेगा शिकंजा

दो पहिया वाहनों की तेज रफ्तार और हेलमेट का न होना जिले में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। कई बार तो खुशखबरी की सूचना देने जाते समय बाइक की तेज रफ्तार वह भी बिना हेलमेट मातम में बदल चुकी है। तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को न तो सुप्रीम कोर्ट के दिए आदेशों की ही कोई चिंता होती है और न ही पुलिस महकमा इसका पालन कराने की जिम्मेदारी निभाता दिखता है। सड़कों पर वाहनों की गति निर्धारित करने से लेकर उनको चेक कर कार्रवाई करना भी सुनिश्चित नहीं हो सका है। यही वजह है कि शहर के लगभग सभी मार्गों के साथ-साथ ऐसे बाइक चालक डीएम व एसपी के बंगले के पास से भी फर्राटा भरते निकल जाते हैं।
सड़क हादसों में मरने वाले अधिकांश बाइक सवार होते हैं। इसमें नियम उल्लंघन के साथ ही अहम वजह के तौर पर वाहनों का ओवरस्पीड के साथ-साथ हेमलेट के न होने की बात निकलकर सामने आती है। इसकी रोकथाम करने के लिए वैसे तो प्रशासन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सख्ती का आदेश कर चुका है लेकिन जिले में इसके कोई मायने नहीं हैं। हाईवे, शहर से देहात क्षेत्र में प्रवेश करने वाला इलाका हो फिर आबादी क्षेत्र। कहीं पर भी वाहनों की रफ्तार की सीमा तय नहीं है। बाइक सवार तेज गति से वाहन को दौड़ा रहे हैं। उनको इससे कोई सरोकार नहीं कि वह चंद मिनट पहले गतंव्य तक पहुंचने की होड़ में जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस महकमा हो या फिर परिवहन विभाग के जिम्मेदार उनको विभिन्न मार्गों पर गति के मानक का कोई पता नहीं है। ऐसे में वह कार्रवाई करें भी तो किस आधार पर। ट्रैफिक पुलिस के पास स्पीडो मीटर यंत्र है, जोकि लापरवाह रवैये के चलते शोपीस ही बना हुआ है। करीब नौ साल पहले मिला ये यंत्र लंबे समय से खराब है। यही नहीं उसके प्रयोग करने के तरीके को भी जिम्मेदार नहीं जानते। 
विज्ञापन


स्पीडो मीटर मशीन लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। ओवर स्पीड और खतरनाक तरीके से वाहन दौड़ाने वाले बाइकर्स पर कार्रवाई की जा रही है। बीते दो माह में करीब एक हजार वाहनों के चालान किए गए हैं। 
विज्ञापन

एसके उपाध्याय, टीएसआई 

बदलवाए गए साइलेंसर, जमकर काटे चालान 
पीलीभीत। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करने के लिए रविवार को भी चेकिंग अभियान जारी रहा। टीएसआई एसके उपाध्याय व जिले के अन्य थानों की पुलिस ने हाईवे के मुख्य चौराहों और भीड़ वाले इलाकों में चेकिंग की। इसमें बुलेट से पटाखे की आवाज निकाल रहे बाइक चालकों को रोका गया। उनके साइलेंसर वहीं पर निकलवाकर बदलवाए गए। इसके बाद चालान कर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स पर सख्ती की गई। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अभियान के दौरान दो वाहन सीज कर 144 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें