फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेले में जादूगर अंकुर के करतब देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। जोशी कॉलोनी में चल रहे पांच दिवसीय मां बसंती दुर्गा देवी मेले में बांग्ला नाटक हरि जात्रा का मंचन किया गया। इसके अलावा दिल्ली से आए जादूगर अंकुर ने जादू के करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


शक्ति फार्म, उत्तराखंड से आए बांग्ला कलाकारों ने हरि जात्रा बांग्ला नाटक का मंचन किया। इसमें भगवान हरि (श्रीकृष्ण/ विष्णु) की महिमा और भक्ति की शक्ति का प्रभावशाली चित्रण किया गया। नाटक की कथा एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित रही, जो अहंकार, लोभ और अधर्म के मार्ग पर चल पड़ता है, जिससे उसे जीवन में अनेक कष्ट झेलने पड़ते हैं। अंततः भगवान हरि उसे सही मार्ग दिखाते हैं। वह पश्चाताप कर भक्ति व सदाचार का मार्ग अपनाता है। नाटक के माध्यम से दर्शकों को सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। मेले में जादूगर अंकुर के करतबों को देख लोग रोमांचित हो गए। जादू देखने के लिए भीड़ उमड़ी। दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें