बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहा दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया, इसमें स्कूल की स्थिति बेहतर मिली।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण शुरू हुआ था। निरीक्षण जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण चौहान और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासिमपुर (अलीगढ़) के प्रधानाचार्य संजय कुमार दीक्षित ने किया।
निरीक्षकों ने शुक्रवार को दूसरे दिन वंदना स्थल पर मौजूद रहकर गतिविधियां देखीं। पूर्व छात्र परिषद, अभिभावकों, प्रबंध समिति सदस्यों, छात्र संसद, संस्कार केंद्र से संबधित अभिलेख भी देखे। निरीक्षकों ने शुक्रवार को स्टॉफ की बैठक लेकर उनसे विद्यालय से संबधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली। टीम प्रभारी डॉ. रविशरण चौहान ने बताया कि निरीक्षण में स्थिति बेहतर मिली। संवाद