फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से कई जन्मों के पापों का हो जाता है नाश

Mon, 24 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा । संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। विमल कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई कलशयात्रा में भगवान कृष्ण की जय-जयकार और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया था। विधि-विधान से पूजन के बाद कलशों की स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

नगर के एक बरातघर में शुरू हुई कथा में व्यास विमल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है। यदि हमें आंतरिक शांति चाहिए तो अपना कर्तव्य सदा ही शुद्ध मन से निभाने की चेष्टा करनी होगी। अहंकार को त्याग कर ईश्वर की भक्ति करनी होगी, इसी से शांति की प्राप्ति होगी।
कथा व्यास ने कहा कि जब हमारी इच्छाएं पूरी तरह से शांत हो जाती हैं, तो आम मनुष्य भी महान संत बन जाता है। इस मौके पर अनिल गुप्ता, अचल गुप्ता, डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. कमल मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें