फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार ठगे

Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के खपरैल गौंटिया के युवक से पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खपरैल गौंटिया निवासी रवि ने बताया कि रुपये की जरूरत होने पर उसने आवास विकास कॉलोनी निवासी अपने परिचित विजय पासवान से जिक्र किया। उसने पर्सनल लोन कराने की बात कहकर मोहल्ला हाथीखाना निवासी मोहसिन खां से मिलवाया। मोहसिन ने फाइल चार्ज के नाम पर रवि से 25 अप्रैल को 35 सौ रुपये ले लिए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर 46,500 रुपये और ले लिए। इसके बाद भी उसका लोन नहीं हुआ। रुपये वापस मांगने पर इन लोगों ने रवि के साथ गालीगलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें