फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेकिंग टीम को देख भाग गया दुकानदार, खाद का लाइसेंस निलंबित

Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद की कालाबाजारी और स्टॉक के साथ ओवर रेटिंग को लेकर डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। अलग- अलग तहसीलों के लिए गठित टीमों ने 57 दुकानों पर जाकर चेकिंग की। इस दौरान कलीनगर में एक दुकानदार शटर डालकर भाग गया। उसका लाइसेंस निलंबित किया गया है। टीमों ने 18 दुकानों से खाद के नमूने लिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने बताया चेकिंग के दौरान कस्बा कलीनगर में मां दुर्गा फर्टीलाइजर के संचालक टीम को देखकर दुकान बंदकर चला गया था। इसपर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कस्बे में ही खान फर्टीलाइजर की दुकान बंद मिली। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मंडी में संचालित तीन अन्य दुकानों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीमों ने कुल 57 दुकानों की चेकिंग की और 18 के यहां से जांच के लिए जिंक, पोटास, एनपीके का नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें