फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट लगने से दो किशोरियों की हालत बिगड़ी

Sat, 19 Aug 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों के करंट लग गया। एक किशोरी को सीएचसी लाया गया। जबकि दूसरी किशोरी का शरीेर रेत में दबाकर घरेलू उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबगंज निवासी राजेंद्र की पुत्री ज्योति (15) को हैंडपंप से पानी भरते समय करंट लग गया। जिस हैंडपंप से किशोरी पानी भर रही थी। उसमें मोटर लगी थी। सीएचसी लाई गई किशोरी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शुक्रवार को घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी राममूर्ति की पुत्री सावित्री (16) कपड़े छत पर बंधे तार पर डाल रही थी। तार छत के ऊपर से निकली बिजली लाइन के केेबल से छू गई। किशोरी को रेत में दबाकर घरेलू इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें