फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्च में बजेगी सीएम सामूहिक विवाह योजना की शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर 2025 में हुई शादियों के बाद से ही लिए जा रहे हैं आवेदन, 4000 से अधिक लोगों ने किया आवेदन, सत्यापन शुरू
विज्ञापन

पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों की शहनाई मार्च में बजेगी। अफसरों ने इसकी कवायद तेज कर दी है। नवंबर 2025 में हुई शादियों के बाद से ही आवेदन आने शुरू हो गए। 4000 से अधिक लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। अब आवेदकों का सत्यापन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादी के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संचालित की जा रही है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना का लाभ लेकर शादी करने वाली बेटी के खाते में डीबीटी के माध्यम से 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। साथ ही 25 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये विवाह समारोह पर खर्च में किए जाते हैं। पूर्व में शासन के निर्देश पर नवंबर 2025 में करीब दो हजार से अधिक जोड़ों की शादी कराई गई थी। इसके बाद दोबारा से समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले से चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। अब शासन ने सामूहिक विवाह का आयोजन सात से 12 मार्च तक कराए जाने की बात कही है। इसका लेकर विभाग ने जोड़ों का सत्यापन शुरू करा दिया है। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि मार्च में शादी कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें