लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई अॅावर हेल्पर्स एक्टिविटी में विद्यार्थियों को समानता का भाव अपनाने को प्रेरित किया गया।
विद्यालय में शुक्रवार को हुई एक्टिविटी में कक्षा प्रथम के बच्चे डॉक्टर, टीचर, ड्राइवर, पुलिसमैन, मिल्कमैन, पोस्टमैन, वॉचमैन आदि की वेशभूषा में पहुंचे। इन बच्चों ने वेशभूषा के माध्यम से अलग अलग व्यवसाय होने के बावजूद एक दूसरे पर निर्भर रहने का संदेश दिए।
प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सेमवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता है, बल्कि मनुष्य का कार्य ही उसके लिए सर्वोपरि होता है। समाज में रहकर हमें इन सभी लोगों की अपने दैनिक जीवन में आवश्यकता पड़ती है। उनके सहयोग के बिना जीवन जटिल है। हम सभी को इनके कार्य और उसके महत्व को समझकर इनका सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर हेड मिस्ट्रेस वीना अरोरा, रेनू गुप्ता, बबिता जैसवार, रक्षी नाज आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।