फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में अब शुरू होगा स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराने के लिए अप्रैल में पहले चरण में स्कूल चलो अभियान चलाया गया था। इसके बाद स्कूल बंद हो गए। अब 28 जून से स्कूल खुलने पर दूसरे चरण का अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल से नया शिक्षा सत्र आरंभ किया गया था। शासन के कड़े निर्देश थे कि शत प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान के तहत काफी संख्या में रैली निकाली गईं। 15 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया।
निर्देश था कि स्कूल खुलने के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाए। जिले में 28 जून से स्कूल खुल जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जारी आदेश में कहा है 28 से स्कूल खुलने है। इससे पहले 25 से ही शिक्षक स्कूल जाना शुरू कर दें।
विज्ञापन

स्कूलों में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराया जाए। स्कूल खुलने के बाद दूसरे चरण के तहत गांवों में रैलियों का आयोजन किया जाए। शत प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण कर उपस्थिति को बढ़ाया जाए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



पहली जुलाई से बदल जाएगा स्कूल का समय
पहली जुलाई से स्कूलों का समय बदल जाएगा। पूर्व में जारी आदेश में कहा गया था स्कूल सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक संचालित हाेंगे महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इसमें बदलाव कर दिया। स्कूल अब सुबह 7:30 से दिन में 1:30 बजे तक संचालित हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें