फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भैंस बांधने के विवाद में भाई-बहन और मां को पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भैंस बांध लेने की शिकायत पर हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी सीमा कौर को आरोपी ने गालियां दी। विरोध पर उसे बचाने आई उसकी मां, भाई को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने गांव निवासी पिंटू सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में गांव कबीरगंज निवासी संतोष कुमार, उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

हजारा थाना के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंंज निवासी कृष्ण सिंह की पत्नी सीमा कौर ने बताया कि उसका भाई कुलदीप और मां कुलवंत कौर भैंस चराने गए थे। भैंस को गांव निवासी पिंटू सिंह ने बांध लिया। इस पर उसने विरोध किया। पिंटू ने गालियां दी और अपने परिजन के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
बचाने आए उसके भाई और मां को भी पीटकर घायल कर दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। हजारा पुलिस ने सीमा कौर की ओर से गांव निवासी पिंटू सिंह, सुक्खा सिंह, मन्नी उर्फ मनदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी मारपीट की घटना में गांव कबीरगंज निवासी संतोष और उसकी मां राजरानी से गाली-गलौज कर पिटाई की गई। संतोष ने बताया कि घटना 16 जून को शाम नौ बजे की है। घटना के समय घर में परिवार के साथ बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें