फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 579 सीबीएसई परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tue, 03 Mar 2015 11:08 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 579 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन

शहर के सेंट एलायसियस कॉलेज और लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई परीक्षाएं संचालित की जा रही है। मंगलवार को हाईस्कूल परीक्षार्थियों ने साइंस की परीक्षा दी। सेंट एलायसियस कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने बताया कि परीक्षा केंद्र में 302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सेमवाल ने बताया कि मंगलवार को पंजीकृत  277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें