फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने निकाली स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली

Tue, 03 Mar 2015 11:05 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदद वेलफेयर समिति की ओर से ग्रेस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

वेलफेयर समिति के कार्यालय से मंगलवार को शुरू हुई जागरूकता रैली को अध्यक्ष मुजीब साहिल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आवास विकास कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, मोहल्ला भूरे खां, बेलों का चौराहा, शाहजी मियां की मजार, शेरों वाली मठिया होते हुए खुदांगज स्थित ग्रेस पब्लिक स्कूल में आकर समाप्त हो गई। रैली में शामिल बच्चे स्वाइन फ्लू की पहचान, बचाव और जागरूकता संबंधी नारे लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। समापन पर अध्यक्ष ने कहा कि स्वाइन फ्लू का वायरस भीड़भाड़ वाली जगह पर अधिक होने की संभावना होती है। यह एक संक्रामक रोग है। फुरकान हाशमी ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सुझाए गए उपायों पर सभी को अमल करना चाहिए। आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। रैली में प्रधानाध्यापक सायका परवीन, रियाजउद्दीन, प्रिया सिंह, सायमा परवीन, बुशरा महफूज, दिव्या सिंह, शहरोज जमाल, सबा अफजाल, जुलहुदा, नूरजहां, मोइन खान, जुल्फिकार नाजिश, पंकज सिंह, आफाक, नाजिम, खलीलउर रहमान, ऋषभ शर्मा, अंश शर्मा, फैज बी, अनस खान, विशष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें